परवेज अख्तर/सिवान: मुफस्सिल पुलिस ने रविवार को शराब कारोबार के मामले में एक को गिरफ्तार किया है जबकि दूसरा फरार होने में कामयाब रहा। गिरफ्तार युवक मैरवा थाना क्षेत्र का संदीप गोस्वामी जबकि मौके से भागने में कामयाब रहने वाला संजय गोस्वामी बताया जा रहा है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छोटपुर बाइपास के करीब वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।
इस दौरान सामने से दो बाइक आती दिखीं। एक बाइक संदीप चला रहा था जबकि दूसरा संजय। पुलिस को देखते ही संजय मौके पर ही बाइक छोड़ भाग निकला जबकि संदीप पकड़ लिया गया। पुलिस ने उनके पास से कुल 78 बोतल शराब बरामद किया गया है। साथ ही शराब ढ़ोने में प्रयुक्त दो बाइक भी जब्त की गयी है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…