हादसा: कार व ट्रक की टक्कर में सीवान के नौ लोग घायल

गोपालगंज: स्थानीय थाने के भठवा के पास एनएच-27 के ओवरब्रिज पर अनियंत्रित होकर एक कार ने ट्रक में ठोकर मार दी। जिससे कार में सवार नौ लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। घायलों में सीवान जिले के बड़हरिया थाने के पडरौना गांव की संतोषी देवी, सुनील कुमार, रोहित सोनी, प्रेमी कुमारी देवी, आनंद कुमार, दीप कुमार सोनी, श्रीभगवान यादव व दीपिका कुमारी समेत नौ लोग शामिल हैं। सभी घायलों को कुचायकोट सीएचसी में भर्ती कराया गया।

यहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश में पिकनिक मना कर लोग एक कार से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान भठवा ओवरब्रिज के समीप उनकी कार अनियंत्रित हो गई और एक ट्रक में ठोकर मार दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को कुचायकोट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया था। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026