परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खुरमाबाद निवासी एक डॉक्टर से पचास लाख रुपए रंगदारी मांगने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपित ने रंगदारी नहीं देने पर डाक्टर को जान से मार देने की धमकी दी थी। पितभरा अस्पताल व खुरमाबाद निवासी सूर्यदेव प्रसाद सिंह के पुत्र डॉक्टर संजय कुमार सिंह ने स्थानीय थाने में इसकी शिकायत दर्ज करायी थी। डॉक्टर ने पुलिस को दिए गए आवेदन में बताया है कि खुरमाबाद स्थित उसके अस्पताल में समीप ही उसका दूसरा मकान बन रहा है। मंगलवार की शाम को करीब पांच बजे एक आपराधिक प्रवृति का युवक वहां पहुंचा और ठेकेदार व मजदूरों को गाली देने लगा। जब इसकी खबर उन्हें लगी तो अपनी गाड़ी से मौके पर पहुंचे।
इधर नसीम ने उन्हें भी धमकी देते हुए जल्द से जल्द रुपये देने की बात कही। साथ ही यह भी कहा कि यदि रुपये नहीं मिले तो अंजाम भुगतने के लिए भी तैयार रहना। उन्होंने पुलिस को बताया है कि रंगदारी मांगने का साक्ष्य उनके मोबाइल फोन में रिकार्ड है। डॉक्टर ने बताया है कि किसी तरह भागकर उसने अपनी जान बचायी है। इधर पुलिस ने भी घटना के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 घंटे के भीतर ही रंगदारी की मांग करने वाले को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक खुरमाबाद निवासी मैनुद्दीन साह का पुत्र नसीम है। पुलिस उससे पूछताछ करने में जुटी है। इधर डॉक्टर ने बताया है कि आरोपित अपराधी प्रवृति का है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…