सिवान: कोचिंग से बाइक चोरी करते एक गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना क्षेत्र के गांधी मैदान स्थित एक कोचिंग सेंटर से बाइक चोरी करते हुए एक चोर को लोगों ने रंगेहाथ पकड़कर पुलिस को सौंप दिया.वही चोर के पास सेतीन बाइक की चाबी एवं एक मोबाइल बरामद किया गया है. मामले में पीड़ित गांधी मैदान के निवासी नंदलाल प्रसाद ने नगर थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है. प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है. नन्दलाल प्रसाद ने बताया कि मेरे घर पर कोचिंग सेंटर का संचालन मेरे पुत्र विकास कुमार द्वारा किया जाता है.

15 मार्च को कोचिंग के पास छात्रों की बाइक खड़ी थी. जहां एक युवक बाइक को बारी-बारी से खोलने का प्रयास कर रहा था.उसे हमलोगों ने पकड़ लिया.उसके पास से तीन बाइक की चाबी और एक मोबाइल बरामद हुई.पकड़ा गया युवक नई बस्ती निवासी सन्नी कुमार है .इसके बाद हमलोगों ने नगर थाना को सूचित किया.गश्त दल के पहुंचने पर उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026