सिवान: बाइक सवार उचक्कों ने महिला से छीना 20 हजार, पकड़ने के दौरान घायल हुई महिला

परवेज अख्तर/सिवान: शहर में बुधवार की दोपहर एक महिला से बाइक सवार उच्चको ने 20 हजार रुपये उड़ा लिया. घटना नगर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड की हैं. वहीं पीड़ित महिला की पहचान छपरा जिले की मशरक थाना क्षेत्र निवासी सुरेंद्र सिंह की 37 वर्षीय पत्नी सीमा देवी के रूप में हुई हैं.

पीड़ित महिला ने बताया कि वह दिल्ली से वैशाली ट्रेन पकड़ कर सीवान स्टेशन उतरी उसके बाद ई-रिक्शा पर सवार होकर अपने घर मशरक जाने के लिए बस स्टैंड जा रही थी. वह से शहर के स्टेशन रोड पहुंची थी की एक ही बाइक पर सवार दो की संख्या में उच्चको ने उनका मोबाइल तथा पर्स में रखे 20 हजार रुपये छीन लिया.

महिला ने बताया कि जब उच्चको ने उनसे पैसा व मोबाइल छीनने का प्रयत्न किया तो वह ई-रिक्शा से कूदकर उन्हें पकड़ने की कोशिश किया, लेकिन वह नाकाम रही. बाइक सवार उचक्कों ने पैसे और मोबाइल लेकर तेज रफ्तार से भाग निकले. बताया जाता है कि महिला के सर और हाथ में गंभीर चोट आई हैं. जिसका इलाज सीवान के सदर अस्पताल में चल रही हैं.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026