सिवान: कट्टा व गोली के साथ एक गिरफ्तार, दो फरार

परवेज अख्तर/सिवान: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रघुहता गांव स्थित एक मंदिर समीप मंगलवार की शाम वाहन जांच के दौरान पुलिस गश्त दल द्वारा एक बदमाश को एक देसी कट्टा, एक जिंदा गोली एवं एक बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया। जबकि दो अन्य बदमाश भागने में सफल रहे। पकड़ा गया बदमाश पूर्व में चार बार जेल जा चुका है। इस पर हत्या, आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है। मामले में थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर रघुहता गांव में वाहन जांच की जा रही थी।

तभी एक बाइक पर सवार तीन युवक आ रहे थे, उन्हें रोकने का इशारा किया गया लेकिन वह बाइक लेकर भागने लगे। भागने के क्रम में जवानों की मदद से एक युवक को पकड़ लिया गया। जबकि दो भागने में सफल रहे। युवक की जब तलाशी ली गई तो उसके पास से हथियार को बरामद किया गया। गिरफ्तार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बागड़ा टोला लक्ष्मीपुर निवासी मोहम्मद नदीम उर्फ शिबू है। इसके पास से एक 315 बोर का देसी कट्टा एवं एक जिंदा गोली बरामद हुआ।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026