दरौंदा के ढेबर गांव में तीन लोगों की मौत, मचा कोहराम

एक के परिजन ने जहरीली तो दो के परिजनों ने बीमारी से मौत की कही बात

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के ढेबर गांव में मंगलवार की रात संदिग्ध परिस्थिति में तीन लोगो की मौत हो गई. मृतकों में ढेबर निवासी नूर मियां (50 वर्ष), कमलेश मांझी (35 वर्ष) व अवधकिशोर मांझी (70 वर्ष) है. एक ही साथ, एक ही गांव के तीन लोगों की मौत की मौत क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है. पूछे जाने पर एक के परिजनों ने शराब से मौत की बात कही. वहीं दो मृतक के परिजन मौत का कारण बीमारी बता रहे है. एक साथ तीन लोगों की मौत के सम्बंध में पूछे जाने पर परिजन व स्थानीय लोग चुप्पी साध ले रहे है.

हालांकि एक मृतक के परिवार की महिला ने शराब पीने के बाद मौत की बात बताई है. परिजनों को भी आशंका है कि जहरीली शराब से मौत हुई है. लेकिन कोई खुलकर बोल नहीं रहा है. पुलिस असलियत खंगाल रही है. हालांकि गांव में चर्चा है कि तीनों की मौत जहरीली शराब पीने से हुई है. लेकिन बदनामी या अन्य कारणों से बात छिपाई जा रही है. प्रशासन भी एक गांव में एक रात में तीन मौत से चिंतित है. ग्रामीणों से मिली सूचना के बाद एसडीओ संजय कुमार और डीएसपी पोलस्त कुमार खुद गांव पहुंच गए हैं. मृतकों के परिजनों से अधिकारी बात कर रहे हैं ताकि मौत की वजह उजागर हो सके.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026