परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छोटपुर गांव के रेलवे ढाला के समीप चोरी की बाइक के साथ पुलिस ने एक बाइक चोर को गिरफ्तार कर लिया.जबकि दूसरा बाइक चोर भागने में सफल रहा. इस संबंध में थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि सरसर के समीप गस्त कर रही गश्ती दल को गुप्त सूचना मिली की चोरी की बाइक बेचने के लिए दो चोर आए हुए हैं और ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं.
तभी गुप्त सूचना के आधार पर गश्ती दल छोटपुर पहुंची जहां पुलिस वाहन को देखते ही चोर बाइक छोड़ भागने लगे लेकिन जवानों के सहयोग से एक बाइक चोर को पकड़ लिया गया जबकि दूसरा भागने में सफल रहा.गिरफ्तार चोर की पहचान गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के छाप गांव निवासी लक्ष्मण प्रसाद का पुत्र सचिन कुमार के रूप में की गई. वही भागे हुए चोर की पहचान हथुआ थाना क्षेत्र के रतन चक निवासी मुंगली के रूप में की गई जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…