परवेज अख्तर/सिवान: सदर अस्पताल में डॉक्टर का समय से ड्यूटी पर नहीं आने का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। हालांकि यह कोई नई बात नहीं है। बार-बार ऐसी शिकायतें आने के बाद भी समस्या के समाधान को लेकर हाल में ही डॉक्टरों की उपस्थिति जांच को लेकर अस्पताल में बायोमीट्रिक सिस्टम लगाया गया है। बावजूद समस्या सुलझने की बजाए उलझती जा रही है। सूत्रों की मानें तो कई डॉक्टर ऐसे हैं जो सरकारी नौकरी के साथ ही साथ अपना प्राईवेट प्रैक्टिस भी चलाना चाहते हैं। लिहाजा सदर अस्पताल में ड्यूटी की महज औपचारिकता पूरी करने के बाद अधिकतर अपने प्राईवेट अस्पताल पर निकल जाते हैं। सोमवार को एक ऐसा ही मामला सामने आया जब इमरजेंसी में ड्यूटी लगने के बाद डॉक्टर एमके आलम समय से अस्पताल नहीं पहुंचे। इलाज को लेकर अस्पताल आए मरीज काफी देर तक डॉक्टर की प्रतिक्षा करते रहे। इसकी शिकायत अस्पताल प्रबंधक से की गई। बावजूद समस्या का कोई निदान नहीं निकला जिससे मरीजों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
अस्पताल सहायक अधीक्षक की भी बात नहीं सुनते डॉक्टर
सूत्रों की मानें तो लगातार कोशिश के बाद भी सदर अस्पताल की व्यवस्था बेहतर नहीं हो पा रही है। जबकि व्यवस्था में आई गड़बड़ी को लेकर सहायक अधीक्षक संजीदा हैं। हर हाल में डॉक्टरों को समय से ड्यूटी करने को कहा जाता है। बावजूद इसके डॉक्टर समय से ड्यूटी नहीं आते हैं।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…