भीषण एटीएम चोरी कांड: अपराधियों की गिरफ़्तारी की लकीर पर लाठी पीट रही है तरवारा थाना की पुलिस

  • 48 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस खली हाथ
  • तरवारा बाजारवासियों में दहसत का माहौल
  • बढ़ती आपराधिक घटनाएं पुलिस के लिए बनी चुनौती
  • सक्रिय रहती पुलिस तो नहीं हो पाती चोरी की घटना

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जी.बी.नगर तरवारा थाना क्षेत्र स्थित इंडिया वन एटीएम से 24 लाख 61 हजार 2 सौ रुपये की चोरी की घटना के 48 घंटे बीत जाने के बाद भी अबतक पुलिस संदिग्ध चोरों तक पहुंचने में नाकामयाब है। यह घटना पुलिस की नाकामयाबी पर कई सवाल खड़ा कर रहा है। लोगों का कहना है कि फखरुद्दीनपुर बाजार में स्थित इंडिया वन बैंक के एटीएम से महज 2 लाख 33 हजार रुपए की चोरी की घटना में संबंधित अधिकारियों ने गश्ती दल के पुलिसकर्मियों को निलंबित कर अपनी पीठ थपथपा ली थी। लेकिन इस बार 24 लाख 61 हजार 2 सौ रुपये की लूट हुई है। चोरों ने घंटों देर तक एटीएम मशीन को गैस कटर से काट जिस तरह से चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था।

अगर पुलिस सक्रिय रहती तो एटीएम मशीन से चोरी होने से बचाया जा सकता था। क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक घटनाएं पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है। इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि डीवीआर को खुलवाने के लिए बैंक से संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है। पुलिस एटीएम चोरी की घटना को लेकर एसआईटी की टीम के साथ चोरों के संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। फिलहाल कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। इधर स्थानीय लोगों ने बताया कि थाने से ड्यूटी के लिए निर्गत की गई कमान का अनुपालन चौकीदारों व डीएपी जवानों द्वारा नहीं किया जाता है। जिसकी वजह से आए दिन चोरी व लूट की घटनाओं में इजाफा हुआ है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026