सिवान: लंबित पेंशन का भुगतान नहीं होने पर आमरण अनशन करेंगे सेवानिवृत शिक्षक

परवेज अख्तर/सिवान: अवकाश प्राप्त महाविद्यालय शिक्षकों की बैठक संघ के उपाध्यक्ष डा. रामानंद पांडेय की अध्यक्षता में उनके आवास पर हुई। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही चार माह से पेंशन की राशि का भुगतान नहीं होने से बिहार सरकार व जयप्रकाश विश्वविद्यालय प्रशासन की अमानवीय कार्याें के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की गई। सचिव डा. सीडी चौधरी ने कहा कि उच्चतम न्यायालय ने यह आदेश पारित किया था कि हर हाल में सात तारीख तक पेंशन का भुगतान कर देना है, लेकिन उस आदेश का पालन ना तो राज्य सरकार द्वारा ही किया जा रहा है और ना ही विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा।

इसके प्रति क्षोभ व्यक्त किया गया। कार्यकारी सदस्य प्रो. ओबैदुल्लाह ने कहा कि सप्तम वेतन के दो किस्त के बकाए राशि का भुगतान अबतक नहीं किया गया है और ना तो अबतक अवकाश प्राप्त शिक्षकों के बकाए राशि अथवा वेतन विसंगति को ही दूर करने का कार्य हो रहा है। बैठक में डा. राजेंद्र सिंह, डा. हारुन शैलेंद्र, प्रो. दीपनारायण सिंह, प्रो. मधुसूदन उपाध्याय, प्रो. रविंद्र पाठक, डा. प्रभा श्रीवास्तव, डा. लक्ष्मण शर्मा, प्राचार्य उपेंद्र सिंह सहित अन्य अवकाश प्राप्त शिक्षक उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026