परवेज अख्तर/सिवान: बिहार मदरसा शिक्षा बोर्ड की मौलवी व फौकनिया की वार्षिक परीक्षा तीन से आठ जनवरी तक आयोजित होगी। परीक्षा को लेकर बोर्ड द्वारा शिड्यूल भी जारी कर दिया गया है। जिला शिक्षा विभाग कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार परीक्षा के लिए जिले में कुल चार केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया जाएगा। पहली पाली सुबह 8.45 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 1.45 बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित होगी। मौलवी व फौकनिया दोनाे ही परीक्षाएं दोनो पालियों में आयोजित होगी। मदरसा शिक्षा बोर्ड की इस परीक्षा में जिले के कुल 2371 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसमें मौलवी की परीक्षा में 1053 तथा फौकनिया की परीक्षा में 1318 परीक्षार्थी शामिल हैं।
परीक्षा के लिए बनाए गए हैं चार केंद्र
जिला शिक्षा विभाग कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार मौलवी की परीक्षा के लिए डीएवी हाईस्कूल व दाउद मेमाेरियल गर्ल्स हाईस्कूल तथा फौकनिया की परीक्षा के लिए जेडए इस्लामिया पीजी कालेज व इस्लामिया हाईस्कूल में सेंटर बनाया गया है। मौलवी की परीक्षा में 845 छात्राएं तथा 208 छात्र शामिल होंगे। जबकि फौकनिया की परीक्षा में 1013 छात्राएं व 305 छात्र शामिल होंगे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…