सिवान: ब्लड दान कर वृद्ध महिला की बचाई जान

परवेज अख्तर/सिवान: अधिवक्ता सिद्धार्थ सिंह लोगों को ब्लड उपलब्ध कराकर उनको एक नई जिंदगी दे रहे हैं और जिले के लोगों के लिए मसीहा के रूप में नजर आ रहे हैं. मंगलवार को गलापट्टी निवासी एक वृद्ध महिला शांति देवी जो सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती है जिसे एक यूनिट बी पॉजिटिव ब्लड की अत्यंत आवश्यकता थी और ना ही ब्लड बैंक में और ना किसी और माध्यम से उनके परिजन को ब्लड मिल पा रहा था. तभी उनके परिजन द्वारा अधिवक्ता सह समाजसेवी सिद्धार्थ सिंह को इसकी सूचना दी गई.

सिद्धार्थ सिंह ने बिना कुछ सोचे समझे उन्हें ब्लड उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया और तुरंत एक डोनर मुलायम यादव के द्वारा वृद्ध महिला को एक यूनिट बी पॉजिटिव ब्लड मुहैया कराकर उनकी जीवन बचाएं वृद्ध महिला के परिजन ने अधिवक्ता सिद्धार्थ सिंह की तारीफ किया. मौके पर ब्लड बैंक के सुपरवाइजर सतीश पांडे भी मौजूद रहे. सिद्धार्थ सिंह ने बताया कभी भी कोई गरीब कोई लाचार को ब्लड के अभाव में किसी की जिंदगी को नही खोने दिया जाएगा.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026