सिवान शहर में हर दिन लगता है जाम, नहीं निकलता इसका कोई समाधान

परवेज अख्तर/सिवान: शहर की सड़कों पर जाम में फंसी गाड़ियों की लंबी कतारें हर दिन की बात हो गई हैं। जाम के कारण रोजाना ही लोगों को फजीहत झेलनी पड़ती है। घंटों जाम में फंस कर लोग परेशान होते हैं। जाड़ा, गर्मी बरसात, मौसम में परिवर्तन तो हो जाता है, लेकिन शहर की सड़कों पर ट्रैफिक को लेकर व्यवस्था में एक दशक बाद भी कोई बदलाव नहीं हो पाया। मुख्य सड़क पर सप्ताह के सातों दिन कार्यालय समय में जाम आम बात है। प्रशासन अधिकारी शहर की सड़कों पर जाम की मुख्य वजह अतिक्रमण को मानते हैं, लेकिन अतिक्रमण हटवाने वाले जिम्मेदार ही इसको लेकर कोरम पूरा करने का काम करते हैं। अतिक्रमण हटाने को लेकर जिलाधिकारी के स्तर से टीम का गठन किया गया और अभियान चलाया गया, कई जगह स्वयं डीएम ने ही इसकी कमान संभाली, लेकिन शहर में समय के साथ अभियान पर जाम भारी पड़ गया।

हर दिन जाम के कारण लोग होते हैं घंटों लेट

शहर में प्रतिदिन लगने वाले जाम के कारण लोगों को अपने समय से गंतव्य तक पहुंचने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। शहर के जेपी चौक से बबुनिया मोड़ की दूरी लगभग आधा किलोमीटर होगी और सड़क पर जाम ना रहे तो यहां पहुंचने के लिए किसी भी वाहन से 10 मिनट काफी है, लेकिन जाम के कारण इतनी दूरी को तय करने में लोगों को घंटों परेशानी झेलनी पड़ती है। इस कारण लोग दिन में मुख्य पथ की जगह एप्रोच सड़कों का रुख कर लेते हैं।

जाम ने फिर से किया परेशान

मंगलवार को पूरे दिन शहर में जाम की समस्या रही। गोपलगंज मोड़ से लेकर पीदेवी मोड़ तक, थाना रोड, तेलहट्टा बाजार, अस्पताल रोड, स्टेशन रोड, कागजी मोहल्ला सहित अन्य जगहों पर जाम की समस्या रही। लोग किसी तरह जाम से निजात पाने को परेशान रहे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024