परवेज अख्तर/सिवान: सराय ओपी के हरदिया मोड़ के समीप तेज रफ़्तार स्कार्पियो ने बाइक सवार को टक्कर मार दी1 जिसमें एक महिला व एक पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों में महिला की पहचान पचरुखी थाना क्षेत्र के शाह तकिया निवासी अब्दुल बारी की पुत्री रिफत परवीन व मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामापाली गांव निवासी असलम अंसारी के पुत्र शहजाद अंसारी के रूप में की गई. लोगों के अनुसार एक बाइक पर सवार होकर दोनों पचरुखी से रामापाली जा रहे थे.
तब तक अभी हरदिया मोड़ के समीप पहुंचे थे कि अनियंत्रित स्कार्पियो ने टक्कर मार दी. जिसमें दोनों गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलवस्था में स्कार्पियो चालक ने दोनों को अपने स्कॉर्पियो में बैठा कर सदर अस्पताल में भर्ती कराया. इसके बाद स्कॉर्पियो लेकर फरार हो गया. समाजसेवी श्रीनिवास यादव की देखरेख में दोनों का इलाज कराया गया. इसके बादपरिजनों की सूचना दी गई और परिजन सदर अस्पताल में पहुंच गए.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…