सिसवन: पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाएगा संत शिरोमणि साहिब जी सरकार का परिनिर्वाण दिवस

परवेज अख्तर/सिवान: संत शिरोमणि साहिब जी सरकार का तेरहवें परिनिर्वाण दिवस उनके जनस्थली ग्यासपुर में पांच जून को पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाएगा. इस बात की जानकारी साहिब दरबार सेवा संस्थान के संस्थापक देवेंद्र सिंह उर्फ बबुआ जी द्वारा दी गई. बबुआ जी ने बताया कि इस बार संत शिरोमणि साहिब जी सरकार का परिनिर्वाण दिवस पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाएगा. उन्होंने कहा कि इसको लेकर पूरी तैयारी की गई है.

इस आयोजन में सरकार द्वारा जारी कोरोना गाइड लाइन का पूरा ध्यान रखते हुए लगभग 500 पेड़ लगाने का निर्णय लिया गया है. ताकि प्रकृति के साथ-साथ लोगों के जीवन को भी बचाने में यह पेड़ सार्थक साबित हो. उन्होंने कहा कि इस विकट परिस्थिति में सबसे अधिक ऑक्सीजन का अभाव देखा गया है तथा पेड़ लगाने से लोगों को पर्याप्त ऑक्सीजन मिल सकता है. इसी को ध्यान में रखते हुए संस्था द्वारा निर्णय लिया गया है कि इस बार परिनिर्वाण दिवस पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाएगा.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026