Siwan News

सिवान एसपी के पिता के खाते से 49 हजार की निकासी करने वाला गिरफ्तार​

परवेज़ अख्तर/​सिवान :- सिवान एसपी नवीन चंद्र झा के पिता डॉ. आरएन झा के खाते से साइबर क्रिमिनल ने 49 हजार 999 रुपये की निकासी कर ली। इस मामले में सिवान नगर थाना में उनके आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। वहीं खाते से निकासी करने वाले को पुलिस ने देवघर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार साइबर क्रिमिनल देवघर निवासी असलम अंसारी है। ममाले में एसपी नवीन चंद्र झा ने बताया कि उनके पिता डॉ. आरएन झा का खाता सहरसा एसबीआइ बैंक में है। उनके मोबाइल पर फोन कर एटीएम का कोड पूछ कर खाते से 49 हजार 999 रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिया। इसके बाद मामले की जांच की गई तो जिसने फोन किया था वह देवघर का पाया गया। इसके बाद उसकी गिरफ्तारी को देवघर पुलिस से संपर्क किया गया। पकड़ा गया साइबर क्रिमिनल पूर्व में भी कई मामलों में वांछित रहा है। वहीं एसपी से जब मामला सहरसा का होने पर जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि इस तरह के मामले को किसी भी थाने में दर्ज कराया जा सकता है। बता दें कि इतनी जल्दी किसी साइबर क्राइम में अपराधी की गिरफ्तारी किए जाने की चर्चा पूरे शहर में आग की तरह फैल गई। लोगों का कहना था कि काश इतनी तेजी आम पब्लिक के मामलों में भी हुई रहती तो कई लोगों के खाते से गायब हुए रुपये उन्हें मिल जाते।​[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026