​रेफरल अस्पताल को शुरू कराने का अनशन पांचवें दिन समाप्त

परवेज़ अख्तर/दरौली/ सिवान :- गुरुवार को पांच बजे एसडीएम अमन समीर एवं एसएपी कांतेस मिश्रा दोन पहुंच आमरण अनशन पर बैठे युवकों से बातचीत कर जूस पीला अनशन समाप्त करवाया। उन्होंने अनशन कर रहे अनशन कारियों को आशश्वान दिया कि आप पांच सदस्यीय टीम बनाकर सिवान आए एवं प्रभारी जिलाधिकारी से बातचीत कर इस रेफरल अस्पताल चालू करने में हर संभव मदद किया जाएगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि एक माह में अस्पताल चालू कराने में प्रशासन के तरफ से कोई पहल नहीं होगी तो फिर से आप अनशन शुरू कर दिया जाएगा। हालांकि अनशनकारियों का मानना है कि यह अनशन वरिय एवं पुलिस बल पूर्वक दबाव के बाद अनशन समाप्त हुआ। उनका कहना है कि एसडीएम एवं एएसपी के लौटने के बाद जबरन अनशन समाप्त कराने से तनाव पूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई थी, जिसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करने की नौबत आ गई थी। हालांकि जिले के वरीय अधिकारियों एवं स्थानीय प्रशासन के दबाव में अनशन कारियों ने अपना अनशन समाप्त कर दिया।

स्वास्थ्य विभाग में रेफरल अस्पताल के नाम से नहीं बना दोन का भवन

जिले के दरौली प्रखंड क्षेत्र के दोन स्थित रेफरल अस्पताल को चालू कराने को ले गुरुवार को पांचवें दिन भी प्रखंड के युवाओं का अनशन जारी रहा हालांकि देर शाम इस अनशन को समाप्त कर दिया गया। इधर गुरुवार को अनशन के दौरान आए एमएलसी भाजपा एमएलसी टुना जी पांडेय पहुंच इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय से बातचीत की। इस दरम्यान स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि जो भवन रेफरल अस्पताल के नाम पर बना हुआ वह स्वास्थ्य विभाग में रेफरल अस्पताल के नाम से है ही नहीं। उन्होंने आश्वस्त किया कि जिस दिन यह भवन स्वास्थ्य विभाग को सुपुर्द हो जाएगी उसके एक सप्ताह के अंदर रेफरल अस्पताल शुरू कर दिया जाएगा। उसके बाद एमएलसी टुन्ना पांडेय भी अपने पैड पर लिख कर इस भवन को स्वास्थ्य विभाग को सौंप कर जल्द से इस को चालू करवाने का आश्वासन दे अनशन तोड़ने की अपील की। उसके बावजूद भी अनशन कर रहे युवकों द्वारा यह कह कर अनशन जारी रखा आप को चाहें जितने भी दिन समय लगे आप चालू करवाएं। हमलोगों का अनशन अस्पताल चालू होने तक जारी रहेगा। हालांकि प्रशासन प्रखंड कृषि पदाधिकारी विक्रमा मांझी को दंडाधिकारी नियुक्त कर दिया गया। वहीं स्वास्थ्य विभाग के द्वारा एक डाक्टर की जांच टीम पहुंच कर अनशन पर बैठने वालों की स्वास्थ्य की जांच की। आमरण अनशन पर अनूप कुमार शर्मा, विद्या सागर बैठा, सतीश कुमार, सुभाष चंद्र सिंह, दिवाकर तिवारी बैठे हुए हैं। काफी संख्या में लोगों का समर्थन मिल रहा है। ‌[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026