परवेज़ अख्तर/सिवान: सराय ओपी क्षेत्र के सहलौर के समीप गुरुवार की दोपहर एक अनियंत्रित स्कार्पियो के चालक ने सड़क के किनारे खड़े एक राहगीर को रौंद दिया इससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई है। मौत के बाद घटनास्थल पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ हो गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना सराय ओपी को दी। सराय ओपी प्रभारी उपेंद्र कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया।
मृतक की पहचान सराय ओपी क्षेत्र के सहलौर गांव निवासी बृजमोहन माली के रूप में हुई है। बताया जाता है कि युवक अपने मकान से बाहर सड़क पर निकल कर कहीं जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार में आ रही एक स्कार्पियो के चालक ने बृजमोहन को रौंद दिया और गाड़ी लेकर फरार हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सदर अस्पताल इलाज के लिए लाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी जैसे ही मृत बृजमोहन के परिवार वालों को हुई सभी बदहवास स्थिति में अस्पताल पहुंचे और विलाप करने लगे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…