सिवान: उखई बिन टोली में मछली मारने गए शैलेश प्रसाद की पानी में डूबने से मौत

परवेज़ अख्तर/सिवान: सराय ओपी क्षेत्र के उखई बिन टोली चंवर में गुरुवार की दोपहर मछली मारने गए एक युवक की पानी में डूबने से मौत हो गई है। स्थानीय लोगों ने उसे बाहर निकल कर सदर अस्पताल लाया जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेजा दिया। मृतक की पहचान सराय ओपी क्षेत्र के उखई बिन टोली गांव निवासी शैलेश प्रसाद के रूप में हुई है।

समाजसेवी श्रीनिवास यादव ने बताया कि उखईं बिन टोली चंवर करीब 52 बीघे में फैला हुआ है। गुरुवार को बीन समाज के लोग अपने-अपने नाव को लेकर चंवर में मछली मार रहे थे। इसी दौरान शैलेश जिस नाव पर सवार था अचानक वह नाव पलट गई। घटना के बाद आनन-फानन में आसपास मछली पकड़ रहे लोगों ने उसे पानी से निकाला तब तक बहुत देरी हो चुकी थी। इसके बाद उसे सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024