परवेज अख्तर/सिवान: सीवान नगर थाना क्षेत्र के मखदूम सराय में हुई आत्म हत्या मामले में अब एक नया मोड़ सामने आया है. पुलिस की माने तो किशोर ने प्रेम प्रसंग में आत्म हत्या किया है. बताते चलें कि मखदूम सराय लहेरा टोली मुहल्ले में किराये के मकान में रह रहे मौलाना मजरुल हक थाना क्षेत्र के उसरी निवासी सुकठ तिवारी का 17 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार ने मंगलवार की संध्या एक बंद कमरे में पंखे में साड़ी का फंदा बनाकर आत्म हत्या कर लिया था. जिसके बाद किसी के घर चौका बर्तन करने गयी मृतक की मां ऋण देवी सूचना पर मकान पहुंची और इसकी सूचना पड़ोसियों समेत मकान मालिक को दिया. उसके बाद शव को फंदे से नीचे उतारा गया. किसी ने सूचना पुलिस को दिया और पुलिस मामले की जांच में जुट गई. लेकिन देर रात्रि तक यह स्पष्ट नहीं हो सका था कि घटना किस कारण हुई है.
अगले दिन मोहल्ले के लोगों में यह चर्चा बनी रही कि किशोर किसी से प्रेम करता था और वह उससे तकरीबन 4 से 5 घंटे बातें भी किया करता था. मंगलवार को किसी बात को लेकर उसके प्रेमिका से अनबन हुई होगी और वह दोपहर में घर आया और अपनी मोबाइल तोड़ दिया. मोबाइल तोड़ने के बाद मोबाइल में लगे सीम अपनी मां को दे दिया और बोला कि मुझे अब फोन चलाने की आवश्यकता नहीं है. मुझे फोन चलाने का मन भी नहीं कर रहा है. जिसके बाद उसकी मां चिंतित हो गई और पूछने लगी की क्या कोई बात है. लेकिन उसने कुछ भी नहीं बताया और स्नान करने के बाद वह खाना मांगा और खाना खाने के बाद मां से बोला मैं सोने जा रहा हूं. उसकी मां बोली ठीक है मैं जा रही हूं चौका बर्तन करने. तभी वह किसी के घर चौका बर्तन कर रही थी और इधर वह कमरे को बंद कर साड़ी के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर लिया. मौत के बाद पूरा परिवार सदमे में है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…