दरौली: स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने एमएलसी चुनाव को लेकर किया जनसंवाद

  • राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में वोट करने को किया अपील
  • कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य मंत्री और सांसद प्रतिनिधि को किया सम्मानित

परवेज अख्तर/सिवान: बिहार विधान परिषद के चुनाव की तिथि तय होने के बाद अलग-अलग पार्टी से चुनाव मैदान में अपनी अपनी किस्मत आजमा रहे प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दिया है. बुधवार को दरौली के डाकबंगला मैदान में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन प्रत्याशी मनोज सिंह के द्वारा जनप्रतिनिधियों के साथ जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया .कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने हिस्सा लिया. स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे को और सांसद प्रतिनिधि अजय सिंह को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया .कार्यक्रम के दौरान मंगल पांडे ने जनप्रतिनिधियों से अपनी पार्टी के प्रत्याशी मनोज सिंह के पक्ष में वोट करने को अपील किया .साथ ही उन्होंने बताया कि आज माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के हर कोने कोने की तरक्की हो रही है. हमारी पार्टी ने आम से लेकर खास लोगों का मान सम्मान का ख्याल रखते हुए चौमुखी विकास किया है.

आगे उन्होंने जनप्रतिनिधियों से कहा कि हमारे एमएलसी प्रत्याशी मनोज सिंह का व्यवहार कुशल और संघर्षशील है तथा इनके पक्ष में भारी से भारी मतों का उपयोग कर क्षेत्र का कल्याण करने में पूरी निष्ठा से सहयोग करें. वही स्थानीय सांसद प्रतिनिधि अजय सिंह ,पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव ,स्थानीय जिला परिषद सदस्य बैठा, पूर्व विधायक रामायण माझी ने भी सभी जनप्रतिनिधियों से एमएलसी प्रत्याशी मनोज सिंह के पक्ष में वोट करने की अपील किया. इस मौके पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष मुन्ना तिवारी, महाचंद्र सिंह ,अभिमन्यु सिंह ,राहुल तिवारी ,राज किशोर सिंह उर्फ राजू सिंह ,राम लक्ष्मण कुशवाहा, दिलीप सिंह ,तारक नाथ मिश्रा, देवेंद्र सिंह ,अवध किशोर तिवारी, हिरदया नंद पांडे ,विंध्याचल राय, रंजन राय, दीनानाथ यादव, मनोज राम ,भारतेंदु कुशवाहा, शैलेंद्र मिश्रा ,धर्मेंद्र राय, मनोज दुबे ,नंदकिशोर ओझा, अजीत सिंह, शैलेश सिंह, वीरेंद्र सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026