सिवान: इलाज कराने गया फरार बंदी एक दिन बाद पकड़ा गया

  • 06 सिंतबंर को कोर्ट में अचानक गिरने के बाद उसे चोट आयी थी
  • मंगलवार को पुलिसकर्मियों को चकमा देते हुए फरार हुआ था बंदी

परवेज अख्तर/सिवान: पीएमसीएच में इलाज के लिए ले जाया गया जिला जेल का एक बंदी का मंगलवार की दोपहर को अचानक फरार हो गया। पुलिसकर्मियों ने फरार बंदी की काफी खोजबीन की लेकर कामयाबी हाथ नहीं लग सकी। हालांकि पुलिसकर्मियों ने बुधवार को उसे ढूंढ निकाला। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बंदी सारण निवासी सुधांशु कुमार है, उसके खिलाफ नगर थाने में एफआईआर दर्ज है।

मिली जानकारी के अनुसार बंदी को जिला जेल में 26 फरवरी को लाया गया था। 06 सितंबर को कोर्ट में सुनवाई के दौरान वह अचानक गिर गया। जिसके बाद उसे जिला जेल परिसर में ही इलाज दिया गया। बाद में बेहतर इलाज को लेकर उसे सदर अस्पताल में 07 से 14 सितंबर तक भर्ती किया गया था। चिकित्सकों की एक टीम ने उसके इलाज को लेकर उसे पीएमसीएच रेफर किया। इधर पुलिस लाइन से छह गार्ड को उसके साथ लगाया गया।

15 सितंबर को वह पीएमसीएच पहुंचा था। जहां उसे न्यूरो के डॉक्टर से दिखाना था। टाटा वार्ड के इमरजेंसी से अचानक वह पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार होने में कामयाब हो गया। बंदी के फरार होने की सूचना मिलते ही पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए और आनन-फानन में उसकी तलाश शुरू की गयी। अंतत: बुधवार की उसे पकड़ लिया गया।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024