सिवान: वाहन जमा करने के लिए वाहन मालिकों को दो दिन पूर्व जारी होगी नोटिस

  • चुनाव को देखते हुए वाहनों के किराए का कर दिया गया निर्धारण
  • दस चरणों में होने वाले चुनाव में छोटे-बड़े 6500 वाहन की जरूरत

परवेज अख्तर/सिवान: जिले में दस चरणों में होने वाले पंचायत चुनाव की शुरुआत 29 सितंबर को सीवान सदर प्रखंड में होने वाले पंचायत चुनाव से होगी। चुनाव की तिथि करीब आने के साथ ही प्रशासनिक तैयारियां भी तेज होती जा रही हैं। इधर, जिले में दस चरणों में होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर वाहन कोषांग के अनुसार चुनाव को लेकर छोटे-बड़े 6500 वाहनों की जरूरत पड़ेगी। बस, मिनी बस, सिटी राइड, मैक्सी, टेम्पो, टेलर, ट्रैक्टर, छोटी कार, जीप, कमांडर, बोलेरो, सूमो, मार्शल, जाइलो, स्कार्पियो, टबेरा, क्वालिस, विक्रम, मैजिक, ऑटोरिक्शा, मेटाडोर समेत अन्य वाहन शामिल हैं। चुनाव को देखते हुए वाहनों के दैनिक किराए का निर्धारण कर दिया गया है।

प्रभारी डीटीओ प्रमोद कुमार ने बताया कि वाहन जमा करने के लिए दो दिन पहले वाहन मालिकों को नोटिस भेजा जायेगा। जो इस निर्देश का अनुपालन नहीं करेंगे उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जायेगी। डीटीओ ने बताया कि जिस प्रखंड में पंचायत चुनाव होना है, उससे इतर दूसरे प्रखंड के बीडीओ, सीओ व थानेदार मिलकर चुनाव होने वाले प्रखंड के लिए 30 वाहन उपलब्ध करायेंगे। वाहन मैनेजमेंट सिस्टम के तहत सभी वाहनों की इंट्री होगी। वाहन मालिक पेट्रोल पंप चिन्हित कर लेंगे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026