सिवान: परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से किया इंकार

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के पचबेनिया गांव के समीप शुक्रवार की सुबह अनियंत्रित होकर कार ने पेड़ में ठोकर मार दी। जिससे कार में सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान यूपी के लार थाना क्षेत्र के खरवनिया गांव निवासी आर्यन कुमार (15 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकरी के अनुसार कार में सवार सभी लोग सिसवन के चैनपुर ओपी थाना क्षेत्र के जमनपुरा से शादी समारोह से वापस यूपी जा रहे थे। तभी दरौली-रघुनाथपुर मुख्य मार्ग पर पचबेनिया के समीप कार अनियंत्रित हो गई। ग्रामीणों का कहना था कि इसकी आवाज इतनी तेज थी कि वह दूर-दूर तक सुनाई दी। जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंचे लोगों ने कार के अंदर से घायलों को मशक्कत के बाद बाहर निकाला। सभी को इलाज के लिए सीवान एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। वहीं परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।

तेज रफ्तार बनी दुर्घटना का मुख्य कारण

पचबेनिया में शुक्रवार को हुई सड़क दुर्घटना में नाबालिग की मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों का कहना था कि कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि दुर्घटना के बाद उसकी आवाज बहुत दूर तक सुनाई दी। सूत्रों के अनुसार घायल में दो हरियाणा के व दो यूपी के युवक शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि कार को जब्त कर लिया गया है। घटना स्थल पर मौजूद लोगों से इसकी जानकारी इकट्ठी की जा रही है। इसमे शामिल लोगों की पहचान में पुलिस जुटी हुई है.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024