सिवान: वैशाली ट्रेन में यात्री के छूटे एक लाख रुपये को आरपीएफ ने बरामद कर वापस लौटाए

परवेज अख्तर/सिवान: आरपीएफ ने वैशाली ट्रेन में यात्री के छूटे एक लाख रुपये को बरामद कर शुक्रवार की शाम लौटा दिया। मामलें में आरपीएफ इंस्पेक्टर अजय कुमार यादव ने बताया कि शुक्रवार को अप गाड़ी संख्या 12554 वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस में कोच संख्या बी 6 सीट नंबर 25 पर गाजियाबाद से सिवान तक यात्रा कर रहे यात्री गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के पश्चिम मठिया निवासी राकेश भारती का जैकेट एवं उसमें रखे एक लाख रुपये उतरने के क्रम में बर्थ पर छूट गए। गाड़ी के प्रस्थान होने के उपरांत जब यात्री को पता चला तो तुरंत आरपीएफ पोस्ट पर उन्होंने संपर्क किया।

आरपीएफ द्वारा तत्काल इसकी सूचना सर्व संबंधित को नोट कराते हुए रिकवर करने का प्रयास किया गया। ट्रेन में एस्कार्ट में तैनात हेड कांस्टेबल मुनेंद्र राय को सूचित किया गया । सूचनरा पर मुनेंद्र राय मौके पर पहुंचे तो बर्थ समीप ही टंगे हुए जैकेट को बरामद किया। इसके बाद जैकेट की तलाशी ली तो उसमें एक लाख रुपये 50-50 हजार के रूप में बरामद किए गए। इस दौरान किसी तरह की गड़बड़ी नहीं हो इसके लिए वीडियो कालिंग से यात्री और हेड कांस्टेबल से संपर्क जारी रखा गया। इसके बाद बरामद एक लाख एवं जैकेट को पोस्ट पर तैनात उपनिरीक्षक सुरेश चंद्र पांडेय की मौजूदगी में सौंप दिया गया.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024