सिवान: महिला की मौत से भड़के स्वजन ने क्लीनिक पर किया हंगामा

परवेज अख्तर/सिवान: गुठनी मोड़ स्थित एक क्लीनिक में शुक्रवार को इलाज के दौरान एक महिला मरीज की मौत हो गई। इससे आक्रोशित स्वजनों ने हंगामा किया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझा कर शांत कराया। मृतका की पहचान पूर्वी चंपारण के हरसिद्धि थाना क्षेत्र के भदा गांव निवासी अर्जुन साह की पत्नी रीता देवी के रूप में हुई है। वह अपने मायके मैरवा थाना क्षेत्र के सिसवा कुछ महीना पहले ससुराल से आई थी। मैरवा थाना क्षेत्र के सिसवा निवासी अशर्फी गुप्ता ने बताया कि उनकी बहन रीता देवी नसबंदी का आपरेशन कराने 10 दिन पहले गुठनी मोड़ स्थित एक निजी क्लीनिक में स्वजनों के साथ पहुंची तो चिकित्सक ने खून की कमी बताते हुए आपरेशन नहीं किया। शरीर में खून बढ़ाने के लिए कुछ दिनों तक दवाएं चलीं।

इसके बाद एक यूनिट रक्त की व्यवस्था कर चढ़ाया गया। गुरुवार को आपरेशन करने के लिए चिकित्सक तैयार हो गए। एक यूनिट रक्त की और व्यवस्था की गई। दोपहर में आपरेशन के लिए महिला को चिकित्सक आपरेशन थिएटर में ले गए। वह चार घंटा तक आपरेशन कक्ष में ही रही। संध्या समय उसे आपरेशन थिएटर से बाहर निकाला गया। देखने से ऐसा लग रहा था कि वह बेहोशी की हालत में थी। चिकित्सक ने बताया कि कुछ देर के बाद उसे होश आ जाएगा। उसे बेहोशी की सुई दी गई है। इसके बाद चिकित्सक ने स्थिति गंभीर बताते हुए उसे गोरखपुर ले जाने के लिए कहा। एंबुलेंस से उसे एक कंपाउंडर के साथ स्वजन गोरखपुर लेकर गए।

वहां एक नर्सिंग होम में चिकित्सक ने देखा तो महिला को मृत बताया। यह सुनकर जांच रिपोर्ट और डाक्टर की पर्ची लेकर कंपाउंडर फरार हो गया। स्वजन मृत रीता के शव के साथ मैरवा के गुठनी मोड़ स्थित क्लीनिक पर पहुंचे। वे रीता की मौत के लिए चिकित्सक को जिम्मेदार बता रहे थे। उनका कहना था कि महिला की मौत आपरेशन के दौरान ही हो गई थी। चिकित्सक ने जानबूझकर यह बात छुपाने के लिए उसे रेफर कर दिया था। हंगामे की सूचना मिलते ही मैरवा पुलिस वहां पहुंची और लोगों को समझा कर शांत कराया तथा शव का पंचनाम कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। बता दें कि दो वर्ष पहले जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापेमारी कर इस क्लीनिक को सील किया था। उस समय यह क्लीनिक भारतीय स्टेट बैंक के निकट शिवपुर मठिया में स्थित था। बाद में इसे स्थानांतरित कर गुठनी मोड़ चिकित्सक लेकर चले गए।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024