परवेज अख्तर/सिवान: स्वास्थ्य विभाग टेली मेडिसिन के माध्यम से सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के बाद अब पंचायतों में पैथेलाजिकल जांच की सुविधा प्रदान करने की तैयारी कर रहा है। इसको लेकर हर पंचायत में पैथोलाजी जांच केंद्र खोले जाएंगे। पहले चरण में प्रखंड स्तर पर संचालित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में पैथेलाजिकल जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके बाद पंचायत स्तर पर भी जांच केंद्रों का संचालन किया जाएगा। इसको लेकर विभागीय कवायद भी शुरू हो गई है।
जांच की सुविधाएं मिलने से मरीजों को इलाज कराने में होगी आसानी :
जिला स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं में बढ़ोतरी के क्रम में पैथोलाजी जांच की सुविधाएं मिलने से मरीजों को इलाज कराने में आसानी होगी। स्थानीय सरकारी चिकित्सकों के जांच की अनुशंसा किए जाने पर आवश्यक जांच भी वहीं कराया जा सकेगा। बता दें कि वर्तमान समय में ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को छोटी से छोटी पैथोलाजिकल जांच के लिए शहरी क्षेत्रों में जाना मजबूरी हो जाती है। अधिकांश निजी पैथोलाजिकल जांच केंद्रों में गुणवत्तापूर्ण जांच नहीं होती। इसके अलावा मरीजों का आर्थिक दोहन भी होता है।
कहते हैं जिम्मेदार :
सरकार के दिशा-निर्देश पर ग्रामीण क्षेत्रों में पैथोलाजी जांच केंद्रों के संचालन से मरीजों को गुणवत्तापूर्ण इलाज की सुविधा मिलेगी और मनमानी जांच की राशि का भुगतान नहीं करना पड़ेगा। प्रखंडों में संचालित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में खून, पेशाब व अन्य जांच को लेकर पैथोलाजिकल जांच लैब खुलने से सहूलियत मिलेगी। इन्हीं जांच रिपोर्ट के आधार पर स्थानीय चिकित्सक या टेली मेडिसिन के माध्यम से इलाज करने वाले चिकित्सक मरीजों का बेहतर इलाज कर सकेंगे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…