सिवान: कोरोना संक्रमण के मामले में आयी गिरावट, पांच रणनीति से होगा संक्रमण पर वार

  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किया नया दिशा-निर्देश
  • टेस्ट,ट्रीट, टीकाकरण, निगरानी और कोविड अनुरूप व्यवहार का करना होगा पालन
  • सभी पात्र लाभार्थियों के टीकाकरण पर होगा विशेष फोकस

परवेज अख्तर/सिवान: वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के मामले में लगातार गिरावट आ रही है। मरीजों की संख्या काफी कम हो चुकी है. ऐसे में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा कोरोना संक्रमण को लेकर नया गाइडलाइन जारी किया गया. केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने पत्र जारी कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया है. जारी पत्र में कहा गया है कि पिछले 2 महीनों से देश भर में कोविड-19 मामलों की संख्या में निरंतर और महत्वपूर्ण गिरावट देखी जा रही है. इस मंत्रालय द्वारा समय-समय पर जिलों को एक इकाई के रूप में ध्यान में रखते हुए परीक्षण, निगरानी, नियंत्रण और प्रतिबंधों के माध्यम से कोविड -19 महामारी से निपटने के लिए अनुशंसित रणनीतियों के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया है.

कोविड-19 के त्वरित और प्रभावी प्रबंधन के लिए आवश्यक उपायों का कार्यान्वयन और निगरानी जारी रखें और इस मंत्रालय द्वारा जारी विभिन्न परामर्शों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करें. इस संदर्भ में, जिले को निर्णय लेने के लिए एक इकाई के रूप में रखते हुए परीक्षण, निगरानी और नियंत्रण आधारित प्रतिबंधों के लिए अनुशंसित रणनीतियों के संबंध में मंत्रालय का 18 फरवरी 2022 का मार्गदर्शन अभी भी मान्य है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026