सिवान: बाल बाल बचे सिवान एसपी श्री शैलेश कुमार सिन्हा, कार्रवाई में जुटी पुलिस

परवेज अख्तर/सिवान: बिहार के सिवान जिले के पुलिस महकमे से एक बड़ी खबर सामने उभर कर आ रही है कि जहां मैरवा थाना क्षेत्र के स्याही पुलिया के समीप एक अनियंत्रित ट्रक चालक ने सीवान एसपी श्री शैलेश कुमार सिन्हा के गाड़ी में टक्कर मार दी। जिससे सिवान एसपी श्री सिन्हा बाल बाल बचे। इस दौरान एसपी के साथ मौजूद एस्कॉर्ट गाड़ी ने ट्रक चालक का पीछा कर चालक को गिरफ्तार कर लिया तथा वाहन को अपने कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी।गिरफ्तार ट्रक चालक नालंदा जिले के खुर्दागंज थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर निवासी केशव नंद यादव के 25 वर्षीय पुत्र राजेश यादव है।

इस संदर्भ में मैरवा थानाध्यक्ष श्री संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक चेक पोस्ट तथा सीमावर्ती इलाके का निरीक्षण करने के लिए आए हुए थे।इसी दौरान उत्तर प्रदेश के रास्ते आ रहे अनियंत्रित ट्रक चालक ने पुलिस की गाड़ी में टक्कर मार दी।उक्त वाहन में सिवान एसपी मौजूद थे।इस दौरान एस्कॉर्ट गाड़ी ने पीछा कर ट्रक चालक को गिरफ्तार कर मैरवा थाने को सुपुर्द कर दिया। खबर लिखे जाने तक गिरफ्तार ट्रक चालक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने के लिए स्थानीय पुलिस,वरीय पुलिस पदाधिकारी के आदेश का इंतजार कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026