परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नथ्थूछाप में बकाया मांगना एक दुकानदार को भारी पड़ गया। बकाएदार ने मंगलवार की देर शाम दुकानदार को चाकू मार घायल कर दिया। दुकानदार नथ्थूछाप निवासी नकुल कुमार है। बताया जाता है कि गांव का ही एक युवक उसके किराना दुकान से करीब आठ सौ रुपये का उधार सामान ले गया था।
जबकि पांच सौ रुपया जमा किया। बकाया के अनुसार काफी कम रुपये जमा करने को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हुई। इस दौरान बकाएदार ने दुकानदार को मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने बताया कि इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से थाने में शिकायत दर्ज नहीं करायी गयी है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…