सिवान: चेहल्लुम पर बिना अनुज्ञप्ति के जुलूस निकालने पर रहेगा प्रतिबंध, होगी कार्रवाई

परवेज अख्तर/सिवान: चेहल्लुम का पर्व शांतिपूर्ण व साैहार्दपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर शुक्रवार को पदाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों व दंडाधिकारियों की ब्रिफिंग हुई। बैठक की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त दीपक सिंह ने की। इस दौरान पदाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों व दंडाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस दौरान डीडीसी ने बताया कि चेहल्लुम का पर्व रविवार को मनाया जाएगा। शनिवार की रात्रि व रविवार को दिन में जुलूस निकाला जाएगा। अफवाह फैलाने वाले शरारती तत्वों के विरुद्ध कानून सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

बिना अनुज्ञप्ति के कोई भी जुलूस नहीं निकाला जाएगा। अनुज्ञप्तिधारी अनुज्ञप्ति के शर्ताें के अनुसार ही जुलूस निकालेंगे। इसका उल्लंघन होने पर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। कहा कि निर्धारित रुटचार्ट के अनुसार ही जुलूस निकालने को अनुमति रहेगी। डीडीसी ने कहा कि समाज विरोधी तत्वों, सांप्रदायिकता फैलाने वाले तत्वों व गुंडा तत्वों पर विशेष रूप से निगरानी रखी जाएगी, ताकि शांति भंग ना हो सके। इस अवसर पर विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी अपने कर्तव्यों का पालन मुस्तैदी से करेंगे। किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिला नियंत्रण कक्ष में दूरभाष संख्या 06154-24200 रहेगा कार्यरत :

जिला नियंत्रण कक्ष कार्यरत रहेगा। किसी भी प्रकार की सूचना दूरभाष संख्या 06154-24200 पर दिया जा सकेगा। एडीएम जावेद अहसन अंसारी को जिला नियंत्रण कक्ष का वरीय प्रभारी बनाया गया है। वहीं संपूर्ण विधि व्यवस्था के वरीय प्रभार में अपर समहर्त्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी विपिन कुमार राय व पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय विजय कुमार झा होंगे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024