सिवान: बज्र व सिद्धि योग में आज होगी देवशिल्पी व कामगारों के आराध्य देव भगवान विश्वकर्मा की पूजा

परवेज अख्तर/सिवान: जिला मुख्यालय समेेत ग्रामीण क्षेत्रों में शनिवार को भगवान विश्वकर्मा की पूजा हर्षोल्लास के साथ की जाएगी। वहीं जिले के कल-कारखानों में जगह-जगह भव्य पंडाल में प्रतिमा स्थापित कर विश्वकर्मा पूजा की तैयारी पूरी कर ली गई है। आंदर के पड़ेजी निवासी आचार्य पंडित उमाशंकर पांडेय ने बताया कि भगवान विश्वकर्मा प्रथम वास्तुकार व इंजीनियर हैं। इन्होंने ही स्वर्ग लोक, पुष्पक विमान, द्वारका नगरी, यमपुरी, कुबेरपुरी आदि का निर्माण किया था। इसबार बज्र योग एवं सिद्धि योग में भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की जाएगी। आचार्य ने बताया कि इस दिन विशेष तौर पर औजार, निर्माण कार्य से जुड़ी मशीनों, दुकानों, कारखानों, मोटर गैराज, वर्कशाप, लेथ यूनिट, कुटीर एवं लघु उद्योग इकाईयों आदि में भगवान विश्वकर्मा की पूजा की जाएगी।

खरीदारी को लेकर बाजार में उमड़ी रही भीड़ :

विश्वकर्मा पूजा को लेकर शुक्रवार को बाजार में भीड़ रही। खासकर मिठाई, फल, सजावट सामग्री व फूलों की जबरदस्त डिमांड रही। इसकी जमकर बिक्री भी हुई। देर शाम भी लोग खरीदारी करते दिखे।

वाहन धुलवाने के लिए लगी रही भीड़ :

शुक्रवार की शाम होते ही वाहन धुलवाने के लिए लंबी कतार लग गई। शहर के मैरवा-सिवान मुख्य मार्ग स्थित श्रीनगर, सुता मिल, महादेवा रोड, तरवारा रोड, स्टेशन रोड समेत अन्य जगहों पर वाहन धुलवाने के लिए लोग पहुंचे थे। देर रात तक वाहनों का आना जारी रहा।

ऐसे करें भगवान विश्वकर्मा की पूजा :

विश्वकर्मा जयंती के दिन सूर्योदय से पहले स्नान कर लें। फिर साफ-सुथरे वस्त्र धारण करके अपने कार्यस्थल पर एक चौकी रखें। इस पर नीले रंग का कपड़ा बिछाएं और भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति स्थापित करें। चौकी के पास अपने काम में इस्तेमाल होने वाली मशीनों और औजारों को रखें। इसके बाद भगवान विश्वकर्मा को चंदन, हल्दी, अक्षत, फल, फूल और मिठाई अर्पित करें। उनके मंत्रों का जाप करें। अंत में भगवान की आरती उतारें और अपने मंगलमयी जीवन की कामना करें।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026