सिवान: चोरी के 14 मोबाइल के साथ दो गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना क्षेत्र के पुरानी बाजाजी मोहल्ला मौलेश्वरी चौक समीप संजय कुमार अग्रहरी के मकान से चोरों ने 19 दिसंबर की रात्रि तकरीबन छह लाख रुपये की मोबाइल की चोरी कर ली थी। इस मामले में नगर थाना की टीम ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खुरमाबाद में छापेमारी कर चोरी के 14 मोबाइल को एक घर से बरामद कर लिया है। वहीं पुलिस दो युवकों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस पकड़े गए दोनों युवकों की निशानदेही पर विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर शेष मोबाइल को बरामद करने में लगी है।

पुलिस सूत्रों की मानें तो गिरफ्तार दोनों चोर के ही अन्य साथियों ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के राजवंशी नगर और एसपी आवास के पीछे स्थित एक चिकित्सक के बंद पड़े मकान में 22 दिसंबर की रात ताला तोड़ लाखों की संपत्ति की चोरी की घटना को अंजाम दिया था। इधर पुलिस ने इस मामले में अभी कुछ भी बताने से इन्कार कर दिया है। बता दें कि नगर थाना क्षेत्र के पुरानी बजाजी मौलेश्वरी चौक स्थित घर में दुकान के रखे मोबाइल से भरा बैग की अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली थी। चोरी हुए मोबाइलों की कीमत लगभग छह लाख रुपया है। बैग में सैमसंग, ओपो, वीवो, रेडमी, नोकिया इत्यादि कंपनी का 40 पीस स्मार्टफोन था।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026