सिवान: जेपी चौक पर भीम आर्मी की जिला इकाई द्वारा 94 वां मनुस्मृति दहन दिवस मनाया गया

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के जेपी चौक पर शनिवार को भीम आर्मी (भारत एकता मिशन) की जिला इकाई द्वारा 94वां मनुस्मृति दहन दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान शहर में मार्च निकाला गया। इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए धम्म गुरु राजदेव बौद्ध ने कहा कि बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर ने मनुस्मृति दहन कर देश के ऊपर लगे कलंक को धोया और पूरे समाज को एकता, समानता, स्वतंत्रता एवं न्याय संबंधी समता मूलक एक सुंदर भारतीय संविधान दिया। बिहार प्रदेश महासचिव दीपक सम्राट ने कहा कि मनुस्मृति ही दलित, पिछड़ों एवं महिलाओं के पिछड़ेपन का मुख्य कारण है। यह बहुजनों के लिए मनुस्मृति दहन दिवस के रूप में अति महत्वपूर्ण दिन है।

मौके पर उषा बौद्ध, पप्पु कुमार, रमेश कुमार गोंड, विमलेश बौद्ध, दिलीप दीनकर, नेमत आजाद खान, आचार्य रवि, कुरैश खान, भूपेंद्र भारती, रवि रतन, योगेंद्र बैठा, कामेश्वर मांझी, महादेव पासवान, इमामुल हक, शोभा रानी, धन देवी, शैला बौद्ध, मुरलीधर बैठा, हरिलाल मांझी, सोनू देव, अंकित पासवा, रविंद्र राम, रामसागर पासवान, कृष्णा राम, साबिर अंसारी, रुपेश कुमार राम, सागर कुमार राम, चंद्रप्रकाश, अभिषेक कुमार, जैनेंद्र कुमार, बृजेश कुमार, महेंद्र चौहान, जगतपति राम, मुरलीधर कुमार, संजय पासवान, विकास कुमार पासवान, संतोष गोंड, राजेश राम, अनिल कुमार राम समेत अन्य लोग मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026