सिवान: दो माह की गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

पुलिस के पहुंचते ही जलती चिता छोड़ फरार हुए ससुराली

परवेज अख्तर/सिवान: महादेवा ओपी के कोइरिया हकाम गांव निवासी एक गर्भवती महिला की ससुराल में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई. इसके बाद ससुराल पक्ष ने महिला के मायके वालों को बिना सूचना दिए शव को खेत में जला दिया. मौके पर पुलिस के पहुंचते ही महिला के शव को जलती चिता पर छोड़कर ससुराल के लोग फरार हो गए. महिला के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर हत्या कर शव को जलाने का आरोप लगाया है. घटना की सूचना पर थाने में पहुंचे परिजनों की चीख पुकार मच गई. बताया जा रहा है कि मृतका गोपालगंज जिले के सेमरावना गांव निवासी रामदर्शन सिंह की पुत्री सरिता कुमारी थी. सरिता कुमारी की शादी पांच साल पूर्व कोईरिया हकाम गांव निवासी वीरेंद्र सिंह के पुत्र सोनू सिंह से हुई थी.

सरिता दो महीने की गर्भवती थी और उसकी एक तीन साल की मासूम बच्ची भी हैं. मृतका के पिता ने बताया कि मैंने शादी के वक्त ही दहेज में तीन लाख रुपया और मोटरसाइकिल सहित गहने दे दिया था. लेकिन शादी के बाद से ही ससुराल के लोग पांच लाख की डिमांड करते और हमारी बेटी को घर में प्रताड़ित करते थे. डिमांड पूरी नहीं होने पर साजिश के तहत उसकी हत्या कर दी और शव को जला दिया. घटना के बाद से ससुराल पक्ष के सभी लोग फरार हो गए हैं. वहीं पुलिस ने बताया कि एक फोन आया, जिसमें बताया गया कि एक महिला को उसके ससुराल वालों ने फांसी लगाकर मार दिया है.

अब उसका अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर रहे है. सूचना मिलते ही पुलिस गांव में पहुंची, लेकिन सही पता नहीं मिलने पर पुलिस को गांव का चक्कर मारना पड़ा और काफी मशक्कत के बाद पुलिस उस खेत में पहुंची. जहां पर ससुराल के लोग शव को जला रहे थे. पुलिस की भनक मिलते ही मौक से ससुराल के लोग शव को जलती चिता पर ही छोड़कर फरार हो गए. लेकिन तब तक शव पूरी तरह से जल चुका था. फिलहाल पुलिस पीड़ित परिजनों के आवेदन के आधार पर कार्रवाई करने में जुटी हुई हैं.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026