परवेज अख्तर/सिवान: वैश्विक महामारी कोविड-19 संक्रमण से बचाव को लेकर जिले में वैक्सीनेशन किया जा रहा है। रविवार को भी जिले के विभिन्न प्रखंडों में 15 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के लाभार्थियों को वैक्सीन का डोज दिया गया। स्वास्थ्य विभाग के पोर्टल से मिली जानकारी के अनुसार बनाए गए कुल 95 सत्र स्थलों पर शाम 04:30 बजे के करीब 45 सौ लाभार्थियों को वैक्सीन की डोज दी जा चुकी थी। जबकि वैक्सीनेशन अभी जारी था। वहीं जिले में सोमवार से 60 साल से अधिक के बुजुर्गों व हेल्थ केयर वर्करों को भी वैक्सीन का बुस्टर डोज दिया जाएगा। इसको लेकर तैयारी की जा रही है। बताया गया कि जिले में करीब 150 सत्र स्थल बनाए जाएंगे, जहां लाभार्थियों को वैक्सीन का डोज दिया जाना है।
जिले में कुल 37 लाख 90 हजार 624 डोज वैक्सीन दी गयी
मिली जानकारी के अनुसार जिले में अबतक कुल 37 लाख 90 हजार 624 डोज लाभार्थियों को दिया जा चुका है। इसमें सभी प्रकार लाभार्थियों की संख्या शामिल है। वहीं बताया गया कि 15 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के कुल लाभार्थियों की संख्या 31 लाख 03 हजार 457 है। गौरतलब है कि जिले में 16 जनवरी से वैक्सीनेशन कार्य किया जा रहा है।
जांच के दौरान मिले 39 पॉजिटिव नए मरीज
कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम को लेकर जिले के विभिन्न स्थल पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से जांच करायी जा रही है। इस कड़ी में रविवार को भी जांच करायी गयी। मिली जानकारी के अनुसार जिले में कोरोना के कुल 39 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं। वहीं अब जिले में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर कुल 76 हो गयी है। रेलवे जंक्शन पर जांच के दौरान कुल तीन पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इधर दिन-प्रतिदिन कोविड-19 के पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद अब विभाग सतर्क है और संक्रमण की रोकथाम को लेकर लगातार प्रयासरत है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…