सिवान: पुलिस पदाधिकारियों के साथ एसपी ने की क्राइम मीटिंग

  • लंबित मामलों का जल्द निष्पादन व अनुसंधान में तेजी लाने का निर्देश
  • सभी थानाध्यक्ष ठंड के इस मौसम में अपने-अपने क्षेत्रों में रहेंगे सर्तक

परवेज अख्तर/सिवान: जिले की विधि-व्यवस्था को लेकर रविवार को पुलिस पदाधिकारियों के साथ एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने क्राइम मीटिंग की। इस दौरान जिले के सभी थानों के थानाध्यक्ष मौजूद रहे। मीटिंग में सोशल डिस्टेंसिंग और कोविड-19 नियमों का पूरा ध्यान रखा गया। बारी-बारी से एसपी ने प्रत्येक थाने का रिकार्ड खंगाला। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिन थाना क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं में बढ़ोत्तरी पायी गयी, उस थाना क्षेत्र को लेकर विशेष चर्चा की गयी। जबकि सभी थानाध्यक्षों से एसटीएससी व महिला से जुड़े कांडों में सहित लंबित मामलों को जल्द से जल्द निपटाने के साथ ही अनुसंधान में तेजी लाने को कहा। विभिन्न कांडों के फरार आरोपितों को भी एसपी ने जल्द गिरफ्तार करने की बात कही।

मीटिंग के दौरान जिन थानाध्यक्षों के रिकार्डों में कमी पायी गयी उन्हें हिदायत देते हुए सुधार करने को कहा गया। मिली जानकारी के अनुसार बढ़ती आपराधिक घटनाएं जैसे चोरी, डकैती, लूट व हत्या को लेकर एसपी परेशान दिखे और इससे निपटने को लेकर सतर्क रहने को कहा। अन्य दिनों की अपेक्षा ठंड में घटनाएं बढ़ जाती हैं, ऐसे में अपने-अपने क्षेत्रों में थानाध्यक्षों को गश्त बढ़ाने की बात कही गयी। हर हाल में क्षेत्र में विधि व्यवस्था को बनाए रखना होगा। शराब निर्माण व कारोबारियों पर भी अंकुश लगाने को लेकर विशेष चर्चा की गई। एसपी ने कहा कि यूपी से सटे इलाकों पर विशेष नजर रखे ताकि कारोबारियों के मंसूबे कामयाब न हो सके।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026