सिवान: कोरोना से बचाव के लिए सतर्कता जरूरी

  • जिले में गुरुवार को कुल 06 हजार 662 लोगों की जांच
  • जिले में मिल चुके हैं कोविड-19 के कई पॉजिटिव मरीज

परवेज अख्तर/सिवान: देश के विभिन्न हिस्सों में लगातार कोविड-19 के संक्रमित मरीजों का मिलना जारी है। जिले में भी कई मरीजों की मिलने की पुष्टि हो चुकी है। बावजूद इसके भीड़-भाड़ वाले कई इलाकों में कोविड नियमों की धड़ल्ले से अनदेखी की जा रही है। जबकि सभी इस बात से अवगत हैं कि थोड़ी सी चूक बड़ी परेशानी की सबब बन सकती है। गुरुवार को शहर के रेलवे जंक्शन सहित बस स्टेशनों पर भी लोग बिना मास्क व सोसल डिस्टेंसिंग के दिखे। जानकारों की मानें तो कोविड की तीसरी लहर आएगी और प्रभावित भी करेगी। लेकिन सतर्कता और जागरूकता से इससे काफी हद तक बचा जा सकता है। लोगों को अपने दायित्वों को समझना होगा और कोविड नियमों का पालन करना होगा। एक संक्रमित मरीज न सिर्फ स्वयं बल्कि अपने पूरे परिवार व पूरे समाज को संक्रमित कर सकता है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को कोविड नियमों का हर हाल में पालन करना आवश्यक है। स्वास्थ्य विभाग कोविड के तीसरे लहर को लेकर पूरी तरह सर्तक है। जिले में मरीजों के लिए व्यवस्थाएं और आवश्यक दवाईयां उपलब्ध कराने में जुटा है।

प्रतिदिन हजारों लोगों की हो रही जांच

स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार कोविड-19 संक्रमण से बचाव को लेकर जिले में प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोगों की जांच की जाती है। इनमें एंटीजन कीट, ट्रूनेट मशीन व आरटीपीसीआर जांच भी शामिल है। बताया गया कि गुरुवार को जिले में 06 हजार 662 लोगों की विभिन्न प्रखंडों में जांच की गयी। इनमें से रेलवे जंक्शन व सदर अस्पताल भी शामिल है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026