परवेज अख्तर/सिवान: जिले में कोरोना वैक्सीन का दूसरा डोज लेने वाली 3 महिलाओं को जिलाधिकारी अमित कुमार पांडे द्वारा मंगलवार को कलेक्ट्रेट के सभागार में टेलीविजन के रूप में बंपर पुरस्कार दिया गया. बड़हरिया प्रखंड की मीरा देवी, जीरादेई प्रखंड की लालझड़ी देवी एवं छात्रा नीतू कुमारी को पुरस्कार के रुप में 32 इंच का सैमसंग कंपनी का टेलीविजन दिया गया. सिविल सर्जन यदुवंश कुमार शर्मा ने बताया कि कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत दूसरा डोज लेने के लिए विभाग द्वारा लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कार की घोषणा की गई थी.
इसके तहत पहले सप्ताह में उसके बाद माह के अंत में समय से दूसरा डोज देने वाले लोगों को पुरस्कार दिया गया. आज लॉटरी के द्वारा 3 लोगों का चयन कर बंपर पुरस्कार के तहत टेलीविजन दिया गया. इस अवसर पर जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ प्रमोद कुमार पांडे, केयर की कीर्ति धमीजा, सौम्या तिवारी, ओम प्रकाश नायक, आनंद कुमार सिन्हा नीता कुमारी सहित स्वास्थ्य विभाग के कई पदाधिकारी उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…