सिवान: बहन व पत्नी के झगड़े से आजिज युवक ने फांसी लगाई

  • कपड़ा के फंदे में लटका हुआ पाया गया शव
  • परिवार में शोक की लहर, कराया पोस्टमार्टम

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के रतनपड़ौली गांव में बुधवार की रात एक युवक ने बहन व पत्नी के झगड़े से आजिज होकर फांसी लगा आत्महत्या कर ली है। घटना बुधवार की रात करीब नौ बजे की बताई जाती है। मृतक मनोज यादव का चौबीस वर्षीय पुत्र मुन्ना यादव था। घटना की सूचना मिलते हीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मृतक की पत्नी प्रीति कुमारी, भाई अखिलेश कुमार व पड़ोसी उमेश यादव को पूछताछ के लिए थाना लाया। पूछताछ के बाद सभी को छोड़ दिया गया। घटना के बारे में मृतक के भाई अखिलेश कुमार ने बताया कि उसकी भाभी व बहन के बीच किसी बात को लेकर तू-तू, मैं-मैं हुई थी। उसके भाई मुन्ना यादव ने दोनों को समझा बुझाकर विवाद को खत्म करा दिया था। सभी लोग खाना खाने के लिए घर के बाहर बैठ गए और भोजन आने का इंतजार करने लगे। जब कुछ देर तक वह भोजन करने नहीं आया। जब घर के अंदर जाकर देखा तो वह हतप्रभ रह गया। उसका भाई मुन्ना यादव सीढ़ी घर में बांस के सहारे कपड़ा के फंदे में लटका हुआ पाया गया। जब तक उसे नीचे उतारा गया, तबतक उसकी मौत हो गई थी। उसकी मौत की खबर लगते हीं परिवार में कोहराम मच गया। उसके दरवाजे पर लोगों की भीड़ लग गई।

चार महीने पहले हीं हुई थी मुन्ना की शादी

मुन्ना यादव की इसी वर्ष 13 मई को जीबी नगर थाना क्षेत्र के शंकर यादव की पुत्री प्रीति कुमारी के साथ शादी हुई थी। मृतक के माता-पिता राजस्थान में रहते है। उसकी मां की तबीयत खराब होने के कारण वहीं पर उसका इलाज चल रहा है। मृतक की तबीयत भी खराब चल रही थी। मृतक का छोटा भाई अखिलेश कुमार बाहर रहकर मेहनत मजदूरी करता है। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक की मौत आत्महत्या प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में मृतक की पत्नी प्रीति कुमारी व भाई अखिलेश कुमार के संयुक्त आवेदन पर यूडी केस दर्ज किया गया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026