सिवान: नर्तकियों के साथ युवक लहरा रहे हथियार

  • वीडियो शहर के मखदूम सराय से जुड़ा होना बताया जाता है
  • शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो

परवेज अख्तर/सिवान: जिले में इन दिनों आर्केस्ट्रा में हथियार दिखाने का प्रचलन तेजी से बढ़ रहा है और पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। खुलेआम हाथों में लहरा रहे असलहे वैध है या अवैध इससे रखने के शौकीनों का कोई सरोकार नहीं है। बस उन्हें अपनी प्रतिष्ठा बढ़ाने को लेकर भीड़ में असलहे लहराने की जिद है। शनिवार को वायरल वीडियो में भी एक युवक को आर्केस्ट्रा के नर्तकियों के साथ हथियार के साथ देखा जा सकता है। अपने हाथों में हथियार लेकर लहराते समय युवक को तनिक भी पुलिस का भय नहीं है और एक बार नहीं बल्कि कई बार हथियार लहरा रहा है।

वायरल वीडियो को लेकर कई लोगों का कहना है कि यह मखदूम सराय से जुड़ा है। इसमें दिखायी दे रहे अधिकतर युवक स्थानीय हैं। हालांकि आर्केस्ट्रा में हथियार का खुलेआम प्रदर्शन का वीडियो वायरल होना पहली घटना नहीं है बल्कि एक महीने के भीतर ऐसे कई वीडियो वायरल हो चुके हैं। वहीं दूसरी तरफ इस तरह के प्रचलन पर पुलिस द्वारा एक्शन नहीं लिए जाने पर लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं। लोगों का यह भी कहना है हथियार का खुलेआम हथियारों का प्रदर्शन गलत है। यदि समय रहते पुलिस ऐसे युवाओं पर नकेल नहीं कसती है तो एक दिन बड़ा हादसा होने से कोई नहीं रोक सकता है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026