परवेज अख्तर/सिवान: जिले में अपराध अपने चरम सीमा पर है और अपराधी बेलगाम। परिणाम रुपए के लेनदेन में बुधवार की सुबह दिनदहाड़े सराय ओपी क्षेत्र के चिकटोली मोड़ के समीप गोली मार एक युवक की हत्या कर दी गई। युवक मूलरूप से महाराजगंज के पुरानी बजाजी निवासी मोहम्मद सलीम का 32 वर्षीय पुत्र सगीर उर्फ भोलू था। जो ससुराल स्थानीय चिकटोली मोड़ के समीप अपने परिवार के साथ रहता था। गोली मारने की घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां देखते ही डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं परिजन की ओर से इस हत्याकांड में सात लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि हत्याकांड से जुड़े लड्डन मियां को गिरफ्तार कर लिया गया है।
बताया जाता है कि सगीर बुधवार की सुबह चिकटोली मोड़ के समीप अपने मकान पर था। इस बीच बाइक सवार नामजद उसे बुलाकर अपने साथ ले गए। कुछ ही दूर जाने के बाद सभी एक मकान के बरामदे में बैठे। इसके बाद नामजदों ने सगीर को लक्ष्य कर कई राउंड फायरिंग कर दी। सगीर के शरीर में कई गोली लगी, जिसके कारण वह घायल होकर जमीन पर गिर गया। इधर घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपित मौके से भागने में सफल रहे। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग अपने घरों से निकलकर घटनास्थल की ओर पहुंचे। इधर बाद में इस घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गयी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस घटना की छानबीन में जुट गयी है।
जमीन के कारोबार से जुड़ा था सगीर
सगीर शहर में जमीन खरीद फरोख्त का काम करता था। इस घटना को लेकर शहर में तरह-तरह की चर्चाएं की जा रही हैं। वहीं पुलिस ने बताया कि जांच के शुरूआती दौर में घटना का मुख्य कारण रुपये के लेनदेन में उपजा विवाद सामने आया है। शहर में हो रही लगातार अपराधिक घटनाएं पुलिस के लिए चुनौती बनती जा रही है। वहीं स्थानीय लोगों की मानें तो पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाल रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एक फुटेज में आरोपित भागते हुए देखे गए हैं। हालांकि पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…