सिवान: नामांकन के दूसरे दिन वार्ड सदस्य के लिए 119 नामांकन

  • नामांकन को लेकर दूसरे दिन बुधवार को भी आपाधापी मची रही
  • दूसरे दिन सबसे अधिक सरसर पंचायत से 7 नामांकन पत्र दाखिल
  • 17 महिला समेत 29 लोगों ने मुखिया के लिए किया नामांकन
  • 01 सौ 78 प्रत्याशियों ने सदर में दूसरे दिन किया है नामांकन

परवेज अख्तर/सिवान: पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में सीवान सदर प्रखंड में होने वाले पंचायत चुनाव के नामांकन को लेकर दूसरे दिन बुधवार को भी आपाधापी मची रही। पहले दिन की तरह दूसरे दिन भी वार्ड सदस्य पद के लिए सबसे अधिक नामांकन पत्र दाखिल किए गए। वहीं सदर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में मुखिया पद के लिए पहले दिन की तरह दूसरे दिन भी सबसे अधिक महिलाओं ने नामांकन किया। बहरहाल, सीवान सदर प्रखंड में नामांकन के दूसरे दिन कुल 178 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इधर,सदर एसडीओ के कार्यालय में जिला परिषद क्षेत्र संख्या 16 से पिंकी देवी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

सदर बीडीओ ने बताया कि नामांकन के दूसरे दिन 178 नामांकन पत्र दाखिल किए गए, जिसमें वार्ड सदस्य के लिए 119 प्रत्याशियों ने अपने नामजदगी का पर्चा दाखिल किया। वहीं मुखिया पद के लिए कुल 29 लोगों ने नामांकन किया, जिनमें 17 महिला व 12 पुरुष सदस्य शामिल हैं। सदर बीडीओ विनीत कुमार ने बताया कि पंच के लिए 14, सरपंच के लिए 10 व पंचायत समिति के सदस्य के लिए 6 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र बुधवार को भरा है। मुखिया पद के लिए भरे गए नामांकन पत्रों में दूसरे दिन सबसे अधिक सरसर पंचायत से 7 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं।

इसके अलावा हसनपुरवा से 4, महुआरी व मकरियार से 3-3, ओरमामुकुंद, सरावें व नत्थुछाप पंचायत से 2-2 जबकि बलेथा, बरहन, पचलखी, धनौती, रामापाली व बाघड़ा से एक-एक प्रत्याशियों ने मुखिया पद के लिए बुधवार को नामजदगी के पर्चे दाखिल किए। इधर, सीवान सदर प्रखंड में 29 सितंबर को होने वाले पंचायत चुनाव के लिए वार्ड संख्या 15 से माधुरी सिंह, 16 से हेवन्ती देवी व रीना राय जबकि 11 से शायदा बानो समेत कुल 11 लोग नामांकन के लिए नाजिर रसीद कटवा चुके हैं। इनमें से दो प्रत्याशी दो दिनों में एक-एक कर नामांकन भी कर चुके हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026