सिवान: हड़ताल से पूरे शहर में जगह-जगह गंदगियों का अंबार

  • 12 सूत्री मांगों को ले नप के स्थायी, दैनिक, संविदा, आउटसोर्सिंग कर्मचारी हड़ताल पर
  • सबसे बुरी स्थिति सीवान शहर के थाना रोड की है
  • मोहल्ले व चौक से लेकर सड़क तक का बुरा हाल
  • 48 घंटे में शहर में जमा होने लगा कचरे का ढ़ेर

परवेज अख्तर/सिवान: नगर परिषद के सफाईकर्मियों की हड़ताल से पूरे शहर में जगह-जगह गंदगियों का अंबार लग गया है। कहने को तो नगर परिषद के सभी स्तर के कर्मचारी बारह सूत्री मांगों के समर्थन में पिछले 48 घंटे से हड़ताल पर हैं, लेकिन सबसे बुरी स्थिति सफाई-व्यवस्था की है, कारण कि नगर परिषद के स्थायी, दैनिक, संविदा सफाईकर्मियों के साथ ही आउटसोर्सिंग कर्मचारी भी हड़ताल पर चले गए हैं, जिस कारण से न तो सफाई हो रही है, न कचरे का उठाव हो रहा है। मोहल्ले वाले जहां-तहां कचरा फेंक रहे हैं, जबकि शहर में भी जहां-तहां कचरा फैला हुआ है। सबसे अधिक कचरे का अंबार बड़हरिया स्टैंड के समीप लगा रहा, वहीं शहर के आर्य कन्या हाई स्कूल के सामने, बड़ी मस्जिद के पीछे, सब्जी मंडी, फतेहपुर बाइपास, चिकटोली मोड़ पर कचरा गिरा रहा। मोहल्ले में कचरा जमा करने के लिए जो डस्टबिन रखे गए हैं, उसमें दो दिनों से कचरा सड़ रहा है। मोहल्ले में न झाड़ू लग रहा है न कचरा उठाया जा रहा है। यही स्थिति पूरे शहर की बनी हुई है। गंदगी व बदबू से अगल-बगल के लोगों का रहना मुश्किल हो गया है। सबसे बुरी स्थिति शहर के थाना रोड की है। गुरुवार को मनाए जाने वाले हरितालिका तीज को लेकर सबसे अधिक पूजन सामग्री की दुकानें थाना रोड में भी लगी हैं। गंदगी व बदबू के बीच दुकानदार पूजन सामग्री बेचने को विवश हैं। भीषण गर्मी, मौसमी बीमारी व कोरोना महामारी के कारण ऐसे भी हर स्तर पर लोग परेशान हैं, ऊपर से गंदगी व बदबू से लोगों का हाल और बुरा है। घर के बाहर हो या शहर में निकले हो कहीं भी गंदगी पीछा नहीं छोड़ रहा है। इधर, अपनी एकजुटता दिखाते हुए सफाईकर्मियों ने दूसरे दिन भी सफाई नहीं की।

क्या कहते प्रभारी पदाधिकारी

नगर परिषद के जेई व ईओ के प्रभार में चल रहे ओमप्रकाश सुमन ने बताया कि गुरुवार से एनजीओ के सफाईकर्मी नगर परिषद क्षेत्र में सफाई करेंगे। सफाई व कचरा उठाव के दौरान किसी प्रकार की समस्या खड़ी नहीं हो इसके लिए पुलिसबल का सहयोग भी प्राप्त किया जायेगा। एनजीओ से सफाई कराने के लिए नगर आवास विभाग से निर्देश प्राप्त हुआ है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026