परवेज अख्तर/सिवान: यातायात पुलिस द्वारा विशेष चेकिंग अभियान शनिवार को चलाया गया। अलग-अलग चौक चौराहों पर ट्रैफिक प्रभारी गाड़ियों की चेकिंग करते नजर आए। चेकिंग से वाहन चालकों में हड़कप मच गया। विशेष अभियान के दौरान ट्रैफिक पुलिस द्वारा हेलमेट की चेकिंग की गई। ट्रैफिक प्रभारी शाहजहां खान ने बताया कि शहर में हेलमेट चेकिंग अभियान चलाया गया।
इसके अलावा ट्रिपल लोड चलने वालों पर सख्ती से कार्रवाई की गई। हेलमेट जांच में 18 हजार फाइन किया गया। जुर्माना देने और कागजात की जांच के बाद ही गाड़ियों को छोड़ा गया। बताया कि हर शनिवार को हेलमेट चेकिंग अभियान चलाया जाएगा इसलिए सभी वाहन चालकों से अपील है कि वह बाइक का प्रयोग करने के दौरान हेलमेट का इस्तेमाल करें।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…