सिवान: ललित बस स्टैंड में ऑनलाइन लॉटरी खेलते सात गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मुफस्सिल थाना से कुछ ही दूरी पर और एसपी के पीछे स्थित ललित बस स्टैंड समीप शनिवार की शाम आनलाइन लाटरी खेल रहे सात लोगों को एसपी शैलेश कुमार सिन्हा की सूचना पर एसडीपीओ जितेंद्र पांडेय के नेतृत्व में छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने गिरफ्तारी सभी सात लोगों के पास से लाखों रुपये भी जब्त किए। हालांकि रुपये कितने थे इसकी जानकारी पुलिस ने खबर प्रेषण तक स्पष्ट नहीं की थी। पकड़े गए सभी लोगों से पुलिस पूछताछ में जुटी थी।

इधर छापेमारी के दौरान ललित बस स्टैंड में भारी संख्या में पुलिस बल को देख बस स्टैंड में लोग इधर उधर भागने लगे। मामले में एसडीपीओ ने बताया कि एसपी के निर्देश पर प्रतिबंधित व अवैध लाटरी टिकट के कारोबार से जुड़े लोगों के विरुद्ध अभियान चलाते हुए ललित बस स्टैंड में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान आनलाइन लाटरी खेलते हुए मालिक अजित सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए सातों व्यक्ति के पास से रुपया भी बरामद किया गया है।। वहीं एसपी ने बताया कि अवैध लाटरी कारोबार के खिलाफ लगातार पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026