सिवान: रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक संघ प्रतिनिधि के विभिन्न पदों के लिए 22 अभ्यर्थियों ने किया नामांकन

परवेज अख्तर/सिवान: बिहार रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक संघ जिला शाखा में संघ प्रतिनिधियों को निर्वाचन हेतु मंगलवार को नामांकन की प्रक्रिया की गई। जिला समादेष्टा कार्यालय परिसर में विभिन्न पदों के अभ्यर्थियों द्वारा अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया गया। इस दौरान विभिन्न पदों के लिए कुल 22 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। नामांकन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद नाम वापसी की प्रक्रिया में पांच अभ्यर्थियों ने नामांकन पर्चा वापस ले लिया। इसके बाद प्रत्याशियों के बीच चुनाव चिह्न का वितरण भी कर दिया गया। सरकार द्वारा स्वीकृत नियमावली के अनुसार तीन साल के कार्यकाल के लिए सुबह 10.30 बजे से नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ होकर दोपहर ढ़ाई बजे तक चली। इस दौरान केेंद्रीय पर्यवेक्षक कंहैया राय उर्फ झलक बाबा, प्रभारी पर्यवेक्षक राजेश्वर प्रसाद व सतेंद्र प्रसाद क पर्यवेक्षण में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नामांकन कार्य किया गया।

चार अभ्यर्थियों ने की नाम वापसी, तीन निर्विरोध निर्वाचित :

केंद्रीय समिति, जिला समिति व उपस्थित सभी गृहरक्षकों के सर्व सम्मति से परशुराम सिंह को संरक्षक पर पर मनोनित किया गया। वहीं जयमंगल यादव, सीताराम यादव, श्याम लाल यादव, अजीत कुमार सिंह व ओमप्रकाश ओझा ने नामांकन वापस ले लिया। जबकि उप सचिव पद के लिए बैरिस्टर यादव, संगठन सचिव के लिए अयुब खान तथा कार्यालय सचिव पद के लिए ओमप्रकाश सिंह निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिए गए।

इनको मिला चुनाव चिह्न :

केंद्रीय पर्यवेक्षक कंहैया राय उर्फ झलक बाबा ने बताया कि सभी पदों पर निर्वाचन हेतु तिथि का निर्धारण 28 फरवरी को होने वाले केंद्रीय समिति की बैठक में किया जाएगा। बताया कि चुनावी मैदान में अपना भाग्य आजमा रहे अध्यक्ष पद के उम्मीदवार हरेराम प्रसाद को कुर्सी व जितेंद्र कुमार यादव को मोतियों की माला, उपाध्यक्ष पद के रामजी कुमार राम को रेल इंजन, अनुज कुमार सिंह को आरी, उपेंद्र कुमार यादव को कैंची व शिव कुमार सिंह को सिलाई मशीन तथा कोषाध्यक्ष पद के उम्मीदवार मो. इब्राहिम को लेडीज पर्स व रविंद्र प्रसाद पाल को हाथ ठेला चुनाव चिह्न आवंटित किया गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026