परवेज अख्तर/सिवान: शहर के गांधी मैदान स्थित बुढ़िया माई मंदिर का वार्षिकोत्सव मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर 24 घंटे का अखंड अष्टयाम का आयोजन किया गया। अष्टयाम के समापन के बाद हवन पूजा में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। मौके पर भजन-कीर्तन, हवन, पूजा, आरती का कार्यक्रम आयोजित किया गया। वैदिक मंत्रोच्चारण एवं जयकार से पूरा वातावरण गूंजयमान हो उठा व भक्ति की बयार बहने लगी।
कार्यक्रम के समापन के दाैरान भंडारे का भी आयोजन किया गया। इसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर मंदिर के पुजारिन अंबिका कुंवर, पुजारी बबुआजी, अधिवक्ता दीपक कुमार सिंह, सरदार कल्लू सिंह, ओमप्रकाश प्रसाद, ठाकुर पवन समेत काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…