परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गलखराव गांव के समीप से पुलिस ने शराब से भरी एक पिकअप को बरामद कर लिया जबकि पुलिस को देख तस्कर फरार हो गए. पुलिस की मानें तो गुप्त सूचना मिली थी कि यूपी से एक शराब से भरी पिकअप सीवान आ रही है तभी लखराँव गांव के समीप पुलिस ने वाहन जांच करना शुरू कर दिया.वाहन जांच के दौरान पुलिस की नजर निशानदेही पिकअप पर पड़ी और पुलिस ने पिक अप को रोकना चाहा लेकिन पिकअप चालक व अन्य एक तस्कर पिकअप छोड़ फरार हो गए.
शक के आधार पर पुलिस ने पिकअप की तलाशी ली तो पिकअप से 221 कार्टून शराब बरामद की गई. वही शराब और पिकअप को पुलिस ने जप्त कर लिया. इधर मध निषेध अधिनियम 2016 के तहत पुलिस पिकअप मालिक व फरार तस्करों पर प्राथमिकी दर्ज की है और तस्करों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.बाज़ारो मे जप्त शराब की अनुमानित से कीमत पांच लाख रुपये आंकी जा रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…